फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडाक सड़क पर फेंके मलबे को हटाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। घंटाकरण से चंडाक जाने वाली सड़क पर अज्ञात लोगों द्वारा डाले गए मलबा और मिट्टी को हटाने का काम पुलिस ने शुरू कर दिया है। पुलिस अब ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवासगृह परिसर में बनी मानसरोवर वाटिका में यह मलबा डालने के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने कोतवाली पुलिस को आदेश दिया है कि मलबा हटाया जाए और मलबा डालने वालों को चिन्हित किया जाए। इस पर कोतवाल ध्यान सिंह ने एक जेसीबी किराए पर लेकर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। चंडाक जाने वाली सड़क पर जीजीआईसी, गैस गोदाम, पर्यटक आवासगृह, लोनिवि डाकबंगला तक सड़क किनारे लगे मिट्टी और मलबे के ढेर हटाने का काम शुरू हो गया है।

कोतवाल ने बताया कि यह मलबा इतना ज्यादा है कि इसे हटाने में कम से कम तीन दिन का समय लगेगा। सड़क किनारे डाले गए इस मलबे से यातायात में बाधा पहुंच रही है। साथ ही बारिश के समय यह मलबा बहकर पुनेड़ी गांव तक पहुंच जाता है। पुनेड़ी गांव के लोग कई बार इसका विरोध कर चुके हैं। इधर, जानकारी मिली है कि नगर क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान निकलने वाले मलबे को लोग बिना किसी हिचक के चंडाक सड़क पर डाल आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें