फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड कैंसर से जूझ रही ज्योति की मदद को बढ़े हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/गणाईगंगोली। ब्लड कैंसर से जूझ रही चौकोड़ी (बेड़ीनाग) के हिमालया पब्लिक स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ने वाली ज्योति (12) की मदद के लिए कई हाथ आगे बढ़े हैं। जिला मुख्यालय के साथ ही गणाईगंगोली से बृहस्पतिवार को भी लोगों ने रकम जुटाकर ज्योति के बैंक खाते में भेजी। ज्योति का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में मौजूद शिक्षक, शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों से 7000 रुपये की रकम जुटाकर ज्योति के बैंक खाते में भेजी। रकम जुटाने वालों में छात्रसंघ के पूर्व कोषाध्यक्ष रोहित बोनाल, स्वाति जोशी, सोनाली चंद, करन खाती, रोहित कुमार आदि शामिल थे।

विद्यार्थियों ने ज्योति की मदद के लिए और रकम जुटाने की बात कही है। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों और बीएड प्रशिक्षु दीपिका बोहरा, भाष्करानंद जोशी, ममता, रेनू महर, सुचिता, हेम, विजय, अशोक, खीम सिंह, अर्पणा, धर्मा के सहयोग से 8000 रुपये की धनराशि एकत्र की गई। प्रधानाचार्य डॉ. चंदन सिंह तड़ागी ने बताया कि सर्वाधिक सहयोग कक्षा 12 ख से मिला।
विज्ञापन


उधर, गणाईगंगोली से बृहस्पतिवार को 48900 रुपये की धनराशि फिर ज्योति के इलाज के लिए भेजी गई। राजकीय इंटर कॉलेज गणाईगंगोली के स्टाफ और विद्यार्थियों ने 5485 रुपये की धनराशि दी। गणाईगंगोली से अब तक 1,41,158 रुपये ज्योति की मदद के लिए भेजे जा चुके हैं। यदि कोई भी ज्योति को मदद करना चाहें तो एसबीआई बेड़ीनाग के खाता संख्या 37308338437 में आर्थिक मदद दे सकते हैं। आईएफएससी कोड एसबीआईएन0002523 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें