फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी में लक्ष्मण बिष्ट बने छात्रसंघ अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। राजकीय महाविद्यालय मुनस्यारी में लक्ष्मण सिंह बिष्ट छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए। उनको 245 मत मिले। उनकी प्रतिद्वंद्वी ममता मेहता को 178 वोट ही मिल पाए। मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। प्राचार्य डा. मंजुला चंद, चुनाव अधिकारी डा. रवि जोशी ने चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया और परिणामों की घोषणा की।
विज्ञापन


छात्रसंघ उपाध्यक्ष पद पर 200 वोट पाकर महेंद्र सिंह पंचपाल ने जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी वीरेंद्र सिंह पंडा को 195 वोट मिले। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर नीतू मर्तोलिया विजयी हुई। उनको 220 वोट मिले। उनकी प्रतिद्वंद्वी गीता आर्या को 186 वोट मिले। महासचिव पद पर राजेंद्र प्रसाद ने 214 वोट पाकर जीत दर्ज की। इस पद के दावेदार भूपेंद्र सिंह को 190 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर ममता पाना ने 201 मत पाकर जीत हासिल की है।

इस पद की दूसरी दावेदार यशोदा मेहरा को 185 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर विनीता कठायत ने 224 वोट हासिल कर इस पद पर कब्जा किया। कोषाध्यक्ष पद के दूसरे दावेदार चंद्रकुमार को 178 वोट मिले। रमेश सिंह राणा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि चुने गए। उनको 216 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी विजय राम को 186 वोट मिले। निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। शांति व्यवस्था के लिए कॉलेज परिसर में थाना प्रभारी रोहतास सागर के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें