फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: टनकपुर में राज्य अतिथि गृह का 25 फीसदी कार्य पूरा

Sun, 16 Aug 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर डीएम मनीष कुमार ने नगर में विकास परियोजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान निर्माणाधीन राज्य अतिथि गृह का 25 फीसदी कार्य पूरा होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

डीएम ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्ता और समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल के प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप सिंह रावत ने बताया कि अतिथि गृह का निर्माण लगभग 75 फीसदी बाकी है।
डीएम ने शारदा घाट पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति भी देखी। उन्होंने शारदा घाट के विकास और सुंदरीकरण के कार्य समय पर पूरे करने को कहा। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। जिलाधिकारी ने शारदा नदी तट पर खेतखेड़ा में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नदी का जलस्तर बढ़ने पर लोगों से सतर्क रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें