फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग में बंदरों के आतंक से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बेरीनाग(पिथौरागढ़)। नगर क्षेत्र और आसपास के गांवों के लोग बंदरों के आतंक से परेशान हैं। कटखने बंदर लोगों के पीछे झपट रहे हैं। लोगों को लाठी, डंडा और गुलेल से खुद की सुरक्षा स्वयं करनी पड़ रही है। लोग कई बार बंदरों से निजात दिलाने की मांग उठा चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


नगर के साथ ही भट्टीगांव, नया बाजार, डिग्री कालेज में सुबह से शाम तक बंदरों का आतंक क्षेत्रवासियों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। बंदरों के झुंड घरों में घुसकर खाने के साथ ही अन्य सामान भी उठा ले जाते हैं। आए दिन बंदर लोगों को काटकर घायल भी कर रहे हैं। परेशान ग्रामीण बंदरों से सुरक्षा की लगातार गुहार लगा रहे हैं। बंदरों ने जहां फल और सब्जियों का बर्बाद कर दिया है वहीं अब वह लोगों पर झपट भी रहे हैं। इससे लोगों में आक्रोश पनप रहा है। वन क्षेत्राधिकारी जेसी जोशी का कहना है कि वन विभाग की टीम बंदरों को आबादी वाले क्षेत्रों से जंगलों की ओर भगाने का प्रयास कर रही है। विभाग के पास इन्हें पकड़ने के साधन नहीं हैं। उन्होंने लोगों से बंदरों को किसी भी तरह की खानेपीने की वस्तुएं नहीं देने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें