फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर दुर्योधन को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले का नाम रोशन करने वाले अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर दुर्योधन सिंह नेगी को खेल स्टेडियम में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


स्टेडियम पहुंचने पर खेल अधिकारियों और खिलाड़ियों ने बॉक्सर दुर्योधन को फूल माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि मुनस्यारी के दुर्गम गांव धूरातोली से निकलकर दुर्योधन ने बड़ा मुकाम बनाया है।

वह वर्ष 2004 में सेना में भर्ती हुए। वर्ष 2015 में उन्होंने प्रेसीडेंट कप इंडोनेशिया में सिल्वर मेडल जीता। प्रथम ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी वर्ष उन्होंने इंटर सर्विसेज चैंपियनशिप और तृतीय एलीट पुरुष वर्ग की राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्सर दुर्योधन ने खिलाड़ियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और खेल से जुड़ी हर तकनीक में खुद को मजबूत बनाने की अपील की। जुगल किशोर पांडे के संचालन में हुए सम्मान समारोह में जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव अजय राठौर, कोषाध्यक्ष बहादुर सिंह बोहरा, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर कैप्टन देवी चंद, जनार्दन वल्दिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें