फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी के दिन भी जमा होंगे बिजली बिल,

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। दो दिन की सरकारी छुट्टी के दिन भी बिजली के बिल जमा होंगे। वित्तीय वर्ष के आखिर को देखते हुए ऊर्जा विभाग ने दफ्तरों को खुला रखने का फैसला किया है। जिले भर के बिल काउंटरों पर कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


राजस्व वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए ऊर्जा विभाग ने 29, 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश के दिन दफ्तर खुले रखने का फैसला किया है। 29 को महावीर जयंती तो 30 को गुड फ्राइडे है। छुट्टी के दिनों में पिथौरागढ़ और धारचूला डिवीजन के साथ ही सभी विद्युत उपखंड खुले रहेंगे। बिल काउंटरों पर सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिल जमा करने का कार्य होगा। इससे बिल जमा कराने से वंचित सैकड़ों उपभोक्ताओं को सहूलियत होगी। पिथौरागढ़ ईई नितिन गर्खाल ने बताया कि सभी काउंटरों को खुला रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें