फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर को धमकी देने वाले तक पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी को फोन पर धमकाने के मामले में डीएम के हस्तक्षेप के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने फोन पर धमकाने वाले को ढूंढ निकाला है।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरएस श्रीवास्तव ने 6 फरवरी को कनालीछीना थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर धमकी देने का आरोप लगाया था। डॉक्टर को स्थानांतरण कराने के साथ ही सबक सिखाने की धमकी दी गई थी। मामले में कार्रवाई न होने पर डॉ.श्रीवास्तव ने 10 मार्च को डीएम सी रविशंकर को पत्र लिखा था। डीएम के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने धमकी देने वाले का फोन नंबर सर्विलांस पर लगाया।

जांच अधिकारी उप निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि फोन पर धमकाने वाला एक महिला डॉक्टर का पति है। यह महिला डॉक्टर स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कनालीछीना अस्पताल में तैनात है। धमकी देने के एक दिन पहले डॉ. श्रीवास्तव और महिला चिकित्सक का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन


उप निरीक्षक ने बताया कि कथित रूप से धमकी देने वाले व्यक्ति को एक सप्ताह के भीतर थाने में उपस्थित होने को कहा गया है, वह थाने में आकर जांच में सहयोग नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ऊषा गुंज्याल का कहना है कि मामला पुलिस, प्रशासन के सज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें