फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राज्य कर्मचारियों का 23 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। वहीं, राज्य कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से कार्यालयों में काम निपटाने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष केसी पंत के नेतृत्व में कलक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर एकत्र कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। पंत की अध्यक्षता और बसंत पांडे के संचालन में हुई सभा में वक्ताओं ने मांगों की अनदेखी पर नाराजगी जताई।

संगठन के जिलाध्यक्ष पंत ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप केंद्र के समान भत्ते नहीं दिए जा रहे हैं। 500 दिन के उपार्जित अवकाश देने की मांग की भी अनदेखी की जा रही है। हेल्थ कार्ड और अतिरिक्त कार्य के लिए अतिरिक्त वेतन का शासनादेश जारी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


कहा कि जब तक इन मांगों को पूरा करने के साथ ही विभागों के एकीकरण का फैसला सरकार वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान केएस लडवाल, पीएस खोलिया, राजेंद्र कुमार, कैलाश पुनेठा, जीवन देवलाल, चंद्रकांत जोशी, कवींद्र सिंह चौहान, प्रेम सिंह तोमक्याल आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें