फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौराणी मेला एवं लोक सांस्कृतिक महोत्सव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बौराणी मेला एवं लोक सांस्कृतिक महोत्सव शनिवार से शुरू हो गया है। चेतना स्वायत्त महिला समूह ने मेले के उद्घाटन अवसर पर मुख्य मंच में चांचरी का भव्य आयोजन किया।
विज्ञापन


इससे पहले सुबह बौराणी के सैम मंदिर में पूजा-अर्चना हुई। बड़ी संख्या में लोग पूजा के समय मौजूद रहे। विधायक मीना गंगोला ने महोत्सव का उद्घाटन करते हुए सांस्कृतिक मंच के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उनके साथ मौजूद ब्लॉक प्रमुख गंगा बिष्ट ने मंच निर्माण के लिए 50 हजार रुपये देने का ऐलान किया।

विधायक ने लोगों को आगाह किया कि अब किसी भी दशा में जुएं की कुप्रथा को इस मेले में न आने दें। महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बोरा ने अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन के समय स्कूली बच्चों ने झांकी निकाली और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। शाम से मेला स्थल पर लोगों का जुटना शुरू हो गया।
विज्ञापन


आधी रात के बाद निकलने वाली 27 फुट लंबी मशाल को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे हैं। मशाल पुलईचापड़ गांव से बौराणी मंदिर तक लाई जाएगी। उद्घाटन के समय जिला पंचायत सदस्य जगदीश मेहता, गोकुल गंगोला समेत कई लोग उपस्थित थे। संचालन शिक्षक हेम पांडे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें