फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग की समस्याओं का समाधान किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नगर की प्रमुख समस्याओं का समाधान करने की मांग को लेकर यहां के लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। उन्होंने बेड़ीनाग में पेयजल संकट का स्थायी समाधान करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड, एक्सरे मशीन लगाने और अस्पताल में डाक्टरों के रिक्त पद भरने की मांग उठाई।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया कि बंदरों और सुअरों के आतंक से आम लोग परेशान हैं। वन विभाग बंदरों को पकड़ने का सिर्फ नाटक कर रहा है। दो चार बंदर पकड़ने के बाद यह अभियान बंद किया जा रहा है। इससे बंदरों का आतंक कम होने के बजाय ज्यादा बढ़ रहा है। यह भी चेतावनी दी गई कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र के लोग आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में प्रकाश बोरा, सतीश उप्रेती, प्रेम राम, नीमा रावत, गोविंदी बाफिला, खिला राठौर, विद्या रावत, दीपा राठौर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें