पिथौरागढ़। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कुमाऊंनी मासिक पत्रिका आदलि-कुशलि का विमोचन किया। उन्होंने कुमाऊंनी भाषा में पत्रिका के प्रकाशन की सराहना करते हुए कहा कि इससे अपनी भाषा को संरक्षित करने में मदद मिलेगी।
यहां एक बारातघर में हुए विमोचन कार्यक्रम में कहा कि राज्य भाषा संस्थान बोली, भाषा के साहित्य के प्रकाशन के लिए सहायता देता है। मंत्री ने कुमाऊंनी भाषा के विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। पत्रिका की संपादन परामर्श दाता डा. प्रभा पंत ने कहा कि पत्रिका के माध्यम से संस्कृति, भाषा की सही जानकारी मिल सकें, नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रूबरू करा सकें, यह हम सभी का दायित्व है।
स्वामी डा. गुरुकुलानंद सरस्वती ने पत्रिका प्रकाशन को भाषा संरक्षण की बेहतरीन पहल बताया। मुख्य विकास अधिकारी आशीष चौहान ने कहा पत्रिका क्षेत्रीय भाषा और संस्कृति संरक्षण में सहायक होगी। भाजपा नेता महेंद्र लुंठी, अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर, डा. अशोक पंत, पंडित देवकीनंदन गढ़कोटी, पत्रिका की संपादक डा. सरस्वती कोहली, मुकेश कोहली ने विचार रखे। इस दौरान एसडीएम संतोष कुमार पांडेय, जनकवि जनार्दन उप्रेती, पूर्व प्रधानाचार्य हीरा बल्लभ उप्रेती आदि मौजूद थे।