फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा कैलाश की यात्रा कर 10वां दल लौटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। छोटा कैलाश की यात्रा पर गया 10वां दल यात्रा पूरी कर लौट आया है। रविवार को दल के पिथौरागढ़ पहुंचने पर केएमवीएन के गेस्टहाउस में बुरांश का जूस पिलाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


यात्रियों ने निगम कर्मचारियों और उल्का देवी मंदिर समिति सेरा के युवाओं द्वारा बनाई गई उल्का देवी यात्री वाटिका में पौधरोपण किया। दल में शामिल सातों यात्रियों ने कहा कि केएमवीएन कर्मियों के सहयोग से यात्रा आसान हुई। यात्री छोटा कैलाश के दर्शनों से अभिभूत दिखे। यात्रियों ने कहा कि छोटा कैलाश और पार्वती सरोवर के दर्शनों से मन आनंदित हो उठता है।

यात्रियों ने कहा वह लोग अन्य लोगों को भी छोटा कैलाश की यात्रा पर आने के लिए प्रेरित करेंगे। आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में दल का स्वागत करने वालों में केएमवीएन समन्वयक रमेश कपकोटी, हर सिंह रावल, दीपक बिष्ट, शंकर, महेश, अजय धामी, पद्म सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें