पिथौरागढ़। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा में 75 फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए।
नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी डॉ. शिवकुमार बरनवाल ने बताया कि परीक्षा के लिए 2,742 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसके सापेक्ष 2048 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा नगर के सात केंद्र दयासागर इंटर काॅलेज, एलडब्ल्यूएस बालिका इंटर काॅलेज भाटकोट, गंगोत्री गर्ब्याल बालिका इंटर काॅलेज, न्यू बीयरशिवा पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन, एशियन एकेडमी और सीमांत इंजीनियरिंग काॅलेज और मानस एकेडमी में संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों में सात सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। सभी सेंटरों में एक-एक ऑब्जर्वर, फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम भी तैनात की गई थी। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास जैमर लगाए गए थे। संवाद
73 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी
चंपावत। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा में चंपावत जिले के 73 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। नियंत्रण कक्ष प्रभारी सीईओ एमएस बिष्ट ने बताया कि चंपावत जिले के पांच केंद्रों में 2305 अभ्यर्थियों में से 1391 (73.18 प्रतिशत) ने परीक्षा दी। 373 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। संवाद