फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी प्रधानाचार्य सहित तीन शिक्षक बीईओ कार्यालय से संबद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। आदर्श राजकीय इंटर कालेज मुवानी के छात्र की आत्महत्या के मामले में जांच के बाद प्रभारी प्रधानाचार्य सहित तीन शिक्षकों को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। आगे की कार्रवाई के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक को रिपोर्ट भेजी है।

आदर्श इंटर कालेज मुवानी के 12वीं कक्षा के छात्र राहुल कुमार ने नौ फरवरी को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतक छात्र के परिजनों ने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य और कुछ शिक्षकों पर भरी सभा में राहुल को अपमानित करने का आरोप लगाया था। परिजनों का कहना था कि इसी अपमान के कारण राहुल ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। इस मामले में दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने चक्काजाम भी किया था। पुलिस जांच के साथ ही एसडीएम के मजिस्ट्रेटी जांच करने और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से विभागीय जांच करने के आश्वासन पर परिजन शांत हुए थे। मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया के निर्देश पर जांच टीम में शामिल प्रभारी डीईओ बीएस रावत, बीईओ बीआर कोहली और जीजीआईसी थल की प्रधानाचार्या डॉ.आशा जोशी ने रिपोर्ट तैयार कर सौंपी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर सीईओ ने प्रभारी प्रधानाचार्य सहित तीन शिक्षकों को बीईओ कार्यालय कनालीछीना से संबद्ध कर दिया है, जबकि आगे की कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट शिक्षा निदेशक माध्यमिक को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........कोट
- जांच टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद प्रभारी प्रधानाचार्य सहित तीनों शिक्षकों को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कनालीछीना से संबद्ध किया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट शिक्षा निदेशक माध्यमिक को भेजी गई है।
-अशोक कुमार जुकरिया, सीईओ पिथौरागढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें