फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल एक दूसरे के सहयोग से करेंगे अपराध नियंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। भारत और नेपाल के पुलिस अधिकारियों की बैठक धारचूला कोतवाली में हुई। बैठक में सीमा पर होने वाली विभिन्न आपराधिक घटनाओं को लेकर चर्चा की गई। दोनों देशों के पुलिस अधिकारियों ने अपराध नियंत्रण के लिए एक-दूसरे को सहयोग करने की बात कही।
विज्ञापन


नेपाल के दार्चुला जिला के पुलिस प्रमुख नवराज सिंह और सीओ धारचूला विमल आचार्य की मौजूदगी में आयोजित बैठक में सीमा पर आपराधिक गतिविधियों को रोकने, तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एक दूसरे का सहयोग करने की बात कही। आगामी लोक सभा चुनावों में सुरक्षा को लेकर पूरा सहयोग करने की बात नेपाल पुलिस ने कही।

बैठक में कहा कि कई लोग अवैध रूप से सामान लाते और ले जाते हैं। इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाई जाएगी। बैठक में निरीक्षक रवींद्र कठायत,थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह,धीरज टम्टा, ममता रानी आदि पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें