फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने नगर पंचायत के टैक्स पर जताई आपति

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। व्यापार मंडल ने नगर पंचायत के टैक्स पर आपत्ति जताई है। उपजिलाधिकारी और पालिकाध्यक्ष को दिए ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा है कि गंगोलीहाट नगर पंचायत में अन्य नगर पंचायतों से अधिक टैक्स लिया जा रहा है। टैक्स के अनुरूप नगर के लोगों को सुविधा नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन


व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश धानिक के नेतृत्व में तहसील पहुंचे व्यापारी नेताओं ने तहसील कार्यालय में सौंपे ज्ञापन में कहा है कि नगर पंचायत में सफाई की भी सही व्यवस्था नहीं है। शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। निकास नाली बंद होने से बरसात में बाजार में पानी जमा हो जाता है। इन लोगों ने कहा है कि व्यापारियों ने खुली बैठक में एक राय से कहा है कि जब नगर में विकास के काम ही नहीं हो रहे हैं। व्यवस्थाएं सुचारु नहीं है तो शुल्क किसा बात का लिया जा रहा है। कहा कि गंगोलीहाट की नगर पंचायत पांच साल पहले ही बनी है। मुख्यमंत्री ने नव सृजित निकायों से टैक्स न लेने का एलान किया है। गंगोलीहाट के लोगों को भी टैक्स से मुक्त रखना चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में व्यापार मंडल उपाध्यक्ष संजय रावल समेत तमाम व्यापारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें