फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रावास में संविधान दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/डीडीहाट। आंबेडकर छात्रावास में संविधान दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि संविधान लागू हुए लंबा समय बीत गया है, लेकिन अब तक संविधान निर्माताओं के सपने का भारत नहीं बना है।
विज्ञापन


किशोर कुमार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल राम सिरोला ने कहा कि सपनों का भारत बनाने के लिए और कदम उठाने की आवश्यकता है, जिससे समाज के सभी तबकों का उत्थान हो। छात्रावास के छात्र किशोर कुमार ने कहा कि अधिकारी, नेता जिस संविधान की शपथ लेकर पदभार ग्रहण करते हैं, उस शपथ के आधार पर काम नहीं करते। कार्यक्रम में छात्रावास के विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना को धरातल पर उतारने की शपथ ली। इस दौरान कमलेश कुमार, दिगंबर कुमार, भुवन कुमार, राजेंद्र प्रसाद, मनीष कुमार, दीपक कुमार आदि थे। उधर, डीडीहाट में बार कक्ष में गोष्ठी हुई।

प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि रंजन ने कहा कि जिस देश का संविधान मजबूत होता है वह निरंतर विकास की ओर अग्रसर होता है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने गरीबों के लिए निशुल्क कानूनी व्यवस्था की जानकारी दी। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता कुंदन सिंह बिष्ट, टीबी पंत, राजेंद्र पांगती, पैरालीगल महेश चंद्र पंत, एसआई एमएस बोहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें