अमरोहा के मोहल्ला शफातपोता में लगी आतिशबाजी की दुकान
- फोटो : amar ujala
पिथौरागढ़। दिवाली पर आतिशबाजी की बिक्री के लिए देव सिंह मैदान में स्टॉल लगाए हैं। पटाखों के दाम अधिक होने के चलते लोग खरीदारी में कम दिलचस्पी दिखा रहे हैं। पालिका ने रविवार को दुकानों का आवंटन कर दिया था लेकिन बिजली की व्यवस्था न होने से दुकानदार परेशान हैं। मैदान में ग्राहकों की भीड़ तो उमड़ रही है लेकिन पटाखों, फुलझड़ियों आदि आतिशबाजी के दाम सुन ग्राहक बच रहे हैं। पटाखा विक्रेताओं का कहना है कि पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार 20 फीसदी तक दाम अधिक हैं। उन्होंने बताया कि रात को मैदान में काफी भीड़ हो रही है। बिजली की व्यवस्था न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मुनस्यारी। यहां प्रशासन के निर्देश पर पहली बार पटाखों की बिक्री जोहार क्लब मैदान की गई। इसके लिए प्रशासन की ओर से एनाउंस भी कराया गया। व्यापारियों को भीड़, बाजार में पटाखे न बेचने की हिदायत दी गई। इन निर्देशों के बाद पटाखों की बिक्री खुले मैदान में हुई। एसडीएम केएन गोस्वामी ने कहा कि आदेशों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की लाई जाएगी।