फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे डंप कर दिए खड़िया के कट्टे

विज्ञापन
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। बनकोट-बटगेरी मार्ग किनारे हजारों की संख्या में खड़िया के कट्टे डंप किए गए हैं। इन कट्टों से यातायात संचालन में भी बाधा पहुंच रही है। सामाजिक कार्यकर्ता गोकुल गंगोला ने सड़क के किनारे खड़िया के कट्टे रखने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे सड़क पर वाहन चलाना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


इसकी सूचना प्रशासन को भी दे दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि तीन दिन के भीतर सड़क से खनन सामग्री नहीं हटती है तो जनता को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। उधर, तहसीलदार इंद्र सिंह मेहता का कहना है कि सड़क पर खड़िया के कट्टे पाए गए तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राजस्व उप निरीक्षक को मौके पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें