फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा कार्यक्रम को लेकर भड़के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कुविवि के परीक्षा कार्यक्रम को लेकर महाविद्यालय के छात्र भड़क उठे हैं। उन्होंने विवि प्रशासन पर छात्रों के हितों की उपेक्षा का आरोप लगाया। साथ ही परीक्षा कार्यक्रम आगे नहीं बढ़ाने पर आंदोलन की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन


सोमवार को छात्रावास संघ अध्यक्ष किशोर कुमार के नेतृत्व में छात्र महाविद्यालय परिसर में एकत्र हुए। यहां उन्होंने विवि प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि मार्च से कॉलेज में पढ़ाई शुरू हुई। अब मई में परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

इस तरह छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए तीन माह का ही वक्त मिला है, जबकि सेमेस्टर छह माह का है। ऐसे में तीन माह की पढ़ाई में छह माह का पाठ्यक्रम पूरा करना असंभव प्रतीत हो रहा है। इस दौरान रवि शंकर, सुरेश कुमार, वंदना, गीता, सुदीक्षा, दीपक लोहिया, राहुल कुमार, चंद्र कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें