पिथौरागढ़। अंबेडकर छात्रावास के विद्यार्थी छात्रवृत्ति नहीं मिलने से भड़क गए हैं। विरोध में छात्रावास के विद्यार्थियों ने समाज कल्याण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास के अध्यक्ष किशोर राम के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पहुंचे छात्रों ने छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर रोष जताया। डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि छात्रावास में रहने वाले कुछ विद्यार्थियों को तो छात्रवृत्ति मिल गई है, लेकिन अधिकतर छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिली है। इससे विद्यार्थियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
कहा है कि समाज कल्याण विभाग के सामने छात्रवृत्ति देने का मामला कई बार उठाया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विद्यार्थियों ने डीएम से छात्रवृत्ति दिलाने की मांग की है। प्रदर्शन में किशन कुमार, गोविंद कुमार, हयात कुमार, रमेश कुमार, कपिल कुमार, निर्मल प्रसाद, प्रकाश कुमार, राजीव कुमार शामिल थे।