पिथौरागढ़। विश्व हिंदू परिषद जिला कार्यकारिणी की रविवार को यहां हुई बैठक में धर्मांतरण रोकने और गोरक्षा का प्रयास करने का संकल्प लिया गया। विहिप के जिलाध्यक्ष जगदीश पांडे ने कहा कि हिंदू धर्म पर आघात करने के लगातार प्रयास हो रहे हैं। इनको रोकने के लिए सख्त कदम उठाना होगा।
इस मौके पर विहिप की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कनक उपाध्याय को दुर्गा वाहिनी का जिला संयोजक, रोहित जोशी को जिला संपर्क प्रमुख, संतोष कुमार को विण प्रखंड का महामंत्री, विनोद कुमार को पिथौरागढ़ नगर उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। मुख्य अतिथि सरस्वती शिशु मंदिर की प्राचार्य रेखा जोशी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री कैलाश जोशी ने सभी पदाधिकारियों से दायित्व का निर्वाह करने को कहा। विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष विनीत पाठक ने संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक में विहिप नगर अध्यक्ष ललित पंत, बद्री सिंह रौतेला, बजरंग दल के जिला संयोजक सोनम पांडे, कंचन कापड़ी, दीपा बिष्ट, रितिका बिष्ट, आशुतोष जोशी, अभिषेक तिवारी आदि मौजूद थे।