फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूजा महोत्सव पर सत्संग का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु पूजा महोत्सव पर सत्संग का आयोजन
विज्ञापन

पिथौरागढ़। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में हंस मोक्ष आश्रम कुमौड़ में गुरु पूजा महोत्सव के अवसर पर भजन कीर्तन और सत्संग का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला खेल समिति के अध्यक्ष पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने किया।

इस दौरान हरिद्वार से आई पुष्पांजलि बाई और काशी से आई स्नेहा साध्वी बाई ने कहा कि आत्मज्ञान से ही विश्व में शांति हो सकती है। प्रयाग के आत्मवेदातानंद ने कहा कि आज इंसान का मन ही उसका दुश्मन बना हुआ है। जब तक इंसान को गुरु का आत्मज्ञान नहीं मिलेगा, तब तक मन शांत नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्रम प्रभारी जतनानंद ने कहा कि ईश्वर इंसान के मन मंदिर में ही विराजमान है, लेकिन आत्मज्ञान न होने से हम ईश्वर को बाहर ढूंढते फिरते हैं। मानव उत्थान समिति के जिलाध्यक्ष ललित पांडेय, चंपावत के जिला प्रधान ललित मोहन खर्कवाल और पूर्व प्रधान नारायण सिंह बोहरा ने भजनों से जनता का मन मोह लिया। महोत्सव को सफल बनाने में गणेश लाल वर्मा, बीएस परिहार, राजेंद्र सिंह, प्रह्लाद सिंह, कमलाकांत पाठक, विद्याधर बगौली ने सहयोग किया। इस दौरान पवन पांडेय, उत्तम राम, कौशल जोशी, विमला महर, पुष्पा जोशी, ममता पांडेय, बीना पांडेय, रिंकू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें