पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में चल रही जिला क्रिकेट लीग में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम मूनाकोट क्रिकेट क्लब को हराकर अगले चक्र में पहुंच गई है। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी मूनाकोट की टीम 124 रन पर आउट हो गई।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत के इंजीनियर दिनेश भट्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरु कराया। पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश जोशी, प्रकाश जोशी, प्रकाश दिगारी, आयुश लोहनी, कमल भैसोड़ा, लक्ष्य देउपा, मोहित जोशी आदि उपस्थित थे।