फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी में प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों के कई पद रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
वड्डा (पिथौरागढ़)। मूनाकोट विकासखंड के जीआईसी गौरीहाट में सुविधाओं की बेहद कमी है। यहां स्कूल में प्रधानाचार्य के साथ ही शिक्षकों के कई पद रिक्त हैं। स्कूल में क्षेत्र के एक दर्जन से भी अधिक गांवों के विद्यार्थी पैदल ही शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण बच्चे जिला मुख्यालय के निजी स्कूलों में पढ़ने को बाध्य हैं।
विज्ञापन


गौरीहाट हाईस्कूल को वर्ष 2005 में उच्चीकरण कर इंटर कॉलेज बनाया गया, लेकिन 13 वर्ष बाद भी विद्यालय में पानी तक की व्यवस्था नहीं की गई। विद्यालय में प्रधानाचार्य, प्रशासनिक अधिकारी, कनिष्ठ सहायक और अनुसेवक का एक-एक पद रिक्त है। विद्यालय का भवन कई जगह टूटने लगा है। चहारदीवारी के अलावा खेल मैदान एवं प्रयोगशाला भी स्कूल में नहीं है। विद्यालय में कुंवापानी, भंडाखोली, लम्तड़ा, जमिरपानी, खरक्यूड़ा, बलतड़ी, मजिरकांडा, बड़ालू, दौली, गौरीहाट, गैना, विषखोली से पैदल ही बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते है।

विद्यालय भवन की मरम्मत के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों, शासन, प्रशासन को पत्र लिखा गया, लेकिन किसी ने नहीं सुना। पीटीए अध्यक्ष अर्जुन चंद ने 240 विद्यार्थी वाले स्कूल में अर्थशास्त्र का पद स्वीकृत करने की मांग की है। व्यापार संघ महासचिव नरेंद्र सिंह धारियाल ने स्कूल की हालत में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


चहारदीवारी का आधा काम हो चुका है। मैदान के विस्तारीकरण, आधुनिक प्रयोगशाला और रिक्त पदों के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। -विनोद सेमल्टी, मुख्य शिक्षाधिकारी पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें