फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी में डीजल की जबरदस्त किल्लत, कई वाहन खड़े हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पर्यटन नगरी मुनस्यारी में डीजल की किल्लत पैदा हो गई है। इस कारण कई वाहन खड़े हो गए हैं। वाहन चालकों को थल से डीजल मंगाना पड़ रहा है। क्षेत्र में डीजल की कालाबाजारी होने की भी चर्चा है।
विज्ञापन


मुनस्यारी में प्रतिदिन सैकड़ों जीपों और ट्रकों का संचालन होता है। दो दर्जन से अधिक पर्यटकों के वाहन शहरों से यहां पहुंचते हैं। पिछले लंबे समय से पंप में डीजल नहीं होने से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को परेशान होना पड़ रहा है। अब कई वाहन डीजल नहीं मिलने से खड़े हो गए हैं। कई वाहन स्वामी या तो ब्लैक में तेल खरीद रहे हैं या उन्हें 50 किमी दूर थल से तेल मंगाना पड़ रहा है।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश रावत ने तेल की कालाबाजारी की जांच करने की मांग की है। इधर, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज वर्मन का कहना है कि ईंधन की किल्लत को शीघ्र दूर किया जाएगा। यदि डीजल की कालाबाजारी हो रही है तो इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें