फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के सवालों से उम्मीदवारों के माथे पर छलक रहा पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगरपालिका चुनाव प्रचार अब चरम पर पहुंच गया है। पालिकाध्यक्ष और वार्ड सभासद प्रत्याशी घरों में दस्तक दे रहे हैं तो उन्हें मतदाताओं के सवालों से दो-चार भी होना पड़ रहा है। मतदाता प्रत्याशियों से सवाल कर रहे हैं कि आखिर हमारी समस्याओं का समाधान कब होगा।
विज्ञापन


शनिवार को अमर उजाला संवाददाता ने चंद्रभागा वार्ड 14 के भदेलवाड़ा में लोगों से वार्ता की। इस दौरान महिला और पुरुष मतदाताओं का दर्द साफ झलका। उनका कहना था कि वार्ड में पानी, सीवर की समस्या हैं। स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। सफाई नहीं होती है। वार्ड की लीला वल्दिया ने बताया कि सीवर लाइन की समस्या है। कूड़ेदान से कूड़ा नहीं उठता है। पोल लाइट नहीं जलती हैं। सावित्री जोशी ने बताया कि महिलाओं को पानी की समस्या सबसे अधिक परेशान करती हैं। पानी आने का समय निश्चित नहीं है।

रात को सोते समय आठ बजे नल में पानी आता है। जगदीश चंद्र जोशी ने बताया कि चंद्रभागा से ऊपरी क्षेत्र में सड़क पर स्पीड ब्रेकर नहीं हैं। वाहन तेज गति से चलते हैं। इसके चलते स्कूली बच्चों के साथ दुर्घटनाओं की आशंका रहती है। दीपक बिष्ट ने बताया कि पानी की समस्या है। पानी आता तो है, लेकिन जल्दी बंद हो जाता है। इससे काफी परेशानी होती है। सीवर और रास्तों की दिक्कत है। मतदाताओं ने बताया कि वह सभासद और अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के समक्ष समस्याओं को उठा रहे हैं। उनका कहना है कि वह उसी प्रत्याशी को वोट देंगे जो समस्याओं का समाधान कराने का ठोस भरोसा दिलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें