पिथौरागढ़। राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम संयोजक जुगल किशोर पांडे के संचालन में शहीद स्मारक पर राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि इन शहीदों की बदौलत ही हमें उत्तराखंड राज्य प्राप्त हुआ। राज्य आंदोलन में छात्र, व्यापारी, कर्मचारी, मातृशक्ति का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
श्रद्धांजलि सभा में डॉ. गुरुकुलानंद कच्चाहारी, मोहन चंद्र भट्ट, डॉ. परमानंद चौबे, राज्य आंदोलनकारी गजेंद्र सिंह गंगू, गोपू महर, पीसी जोशी, नरेंद्र चंद, संजीव पौरी, मोहन चंद्र पाठक, धर्म चंद, अनिल रौतेला, गोलू पाठक, बीडी नियोलिया, डीएन भट्ट, बुद्धि बल्लभ भट्ट, भगवान पंत, गिरीश पाटनी, गेहराज पांडे, भुवन चंद्र जोशी, सुभाष जोशी ने विचार रखे।