फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीहाट फुटबाल क्लब ने ओगला को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। स्व. प्रेम सिंह टोलिया मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में डीडीहाट फुटबाल क्लब ने ओगला की टीम को 3-2 से हराया। विजेता टीम को 10 हजार और उप विजेता को पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। विधायक विशन सिंह चुफाल ने भी प्रतियोगिता के लिए पांच हजार की धनराशि दी।
विज्ञापन


जीआईसी मैदान में फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया। मैच के पहले हाफ में डीडीहाट के राजू गोस्वामी ने एक गोल से टीम को बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ के शुरुआत में ही ओगला के सूरज ने बेहतरीन पास को गोल में दाग बराबरी कर ली। इसके बाद डीडीहाट के राजू गोस्वामी ने आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार दो गोल किए। मैच के अंतिम क्षणों में ओगला के खगेंद्र ने एक गोल किया। डीडीहाट ने 3-2 से मुकाबला जीत लिया। निर्णायक दीपक टोलिया, लाइनमैन राहुल, आशीष रहे।


प्रतियोगिता के दौरान सर्वाधिक पांच गोल करने वाले डीडीहाट के राजू गोस्वामी को गोल्डन बूट, यहीं के मोहन सिंह नितवाल को बेस्ट डिफेंडर, ओगला के चंदू को बेस्ट गोलकीपर, ओल्ड डीडीहाट की टीम को फेयर प्ले का अवार्ड और जेएमएस रिटर्न के सूरज सिंह को उदीयमान खिलाड़ी का खिताब दिया।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को चांदनी इंटर प्राइजेज की ओर से पुरस्कार दिए गए। प्रतियोगिता के प्रायोजक रेलवे में इंजीनियर पंकज टोलिया ने विजेता, उप विजेता टीम को 10 हजार और पांच हजार रुपये नकद इनाम दिए। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में पवन टोलिया, किशोर जंगपांगी, नंदन चुफाल, योगेश बृजवाल, प्रमोद टोलिया, नब्बू मर्तोलिया, मुकुल टोलिया, चंदन टोलिया ने सहयोग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें