फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने सरयू में राफ्टिंग के गुर सीखे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग एव कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर संचालित रिवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण तीसरे दिन भी जारी रहा। युवाओं ने सरयू नदी में राफ्टिंग के गुर सीखे। जिले के 16 युवाओं को राफ्टिंग का पांच दिनी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह केएमवीएन के पर्यटक आवास गृह में निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने युवाओं को योग और प्राणायाम की जानकारी दी। उसके बाद घाट के पास सरयू नदी में प्रशिक्षणार्थियों को पैडलिंग, तैराकी की जानकारी दी गई। राफ्टिंग का अभ्यास कराया गया। रिवर गाइड भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, पद्म सिंह, अजय धामी, दीपक बिष्ट, वेद प्रकाश भट्ट प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें