फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर 12 क्रास कंट्री दौड़ बियरशीबा के चेतन ने जीती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। राज्य स्थापना दिवस पर जिला खेल कार्यालय की पहल पर आयोजित क्रॉस कंट्री रेस के अंतर्गत हुई अंडर 12 वर्ष की 2 किमी दौड़ में न्यू बियरशीबा पब्लिक स्कूल के चेतन भट्ट प्रथम, विवेकानंद विद्या मंदिर के आकाश चंद्र भट्ट ने द्वितीय, हिमालया पब्लिक स्कूल के चेतन भट्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर 17 वर्ष की 4 किमी की दौड़ में मिशन इंटर कालेज के रितिक जोशी ने प्रथम, विवेकानंद विद्या मंदिर के भावेश भट्ट द्वितीय, केएनयू राजकीय इंटर कालेज के कमल सिंह सामंत तृतीय रहे। ओपन पुरुष वर्ग की 5 किमी दौड़ में 3 कुमाऊं राइफल्स के उमेद सिंह राणा प्रथम, 3 कुमाऊं राइफल्स के भरत सिंह दूसरे, स्पोर्ट्स स्टेडियम के ललित सिंह बिष्ट तृतीय रहे। महिला वर्ग की 4 किमी की दौड़ में स्पोर्ट्स हास्टल की जया सागर प्रथम, स्पोर्ट्स हास्टल की महिला विश्वकर्मा द्वितीय, सोरवैली की कोमल भंडारी तृतीय रही। अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, महेंद्र लुंठी, प्रोफेसर जीत सिंह ज्याला, राजेंद्र सिंह रावत, ललित पंत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी सी रविशंकर, अर्जुन अवार्डी कैप्टन हरी दत्त कापड़ी ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि सद्भावना रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में टेकिभनकल पिथौरागढ़ ने विजडम वैरियर्स को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल महाकुंभ शुरु
पिथौरागढ़। शिक्षा खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में खेल महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। भाजपा नेता महेंद्र सिंह लुंठी ने महाकुंभ का उद्घाटन किया। कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, वालीबाल, चक्का क्षेपण, गोला क्षेपण, लंबी कूद, ऊंची कूद प्रतियोगिताएं कराई गईं। जिला युवा कल्याण अधिकारी शांति प्रकाश आर्य, कार्यक्रम के अध्यक्ष केएनयू राइंका के प्रधानाचार्य प्रकाश पंत, भाजपा नेता गेहराज पांडे, अनिल रौतेला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें