फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरदोत्सव के दौरान पुलिस गश्त तेज की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के वरिष्ठ नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक अजय जोशी से मुलाकात कर शरदोत्सव के दौरान रात्रि गश्त तेज करने की मांग की है। कहा है कि देर रात कार्यक्रम देखकर लौटने वालों की सुरक्षा की व्यवस्था की जाय। जिन गलियों में प्रकाश की व्यवस्था नहीं है, उनमें प्रकाश व्यवस्था करने के लिए नगरपालिका से आग्रह किया जाए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि शरदोत्सव के दौरान रात्रि गश्त को तेज किया जाएगा। नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने, शाम के समय तेज गति से वाहन चलाने वालों पर अंकुश लगाने की मांग भी वरिष्ठ नागरिकों ने की। एसपी ने यातायात प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि इस तरह की अव्यवस्था को तत्काल सुधारा जाए। एसपी से मिलने वालों में वरिष्ठ नागरिक कुंदन राम आर्य, पीडी भट्ट, बीबी भट्ट, प्रेम सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें