फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवरों और लोगों को दी मुफ्त चिकित्सा सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। सेना की सचल चिकित्सा टीम ने तहसील मुख्यालय से 28 किमी दूर जम्कू में चिकित्सा शिविर लगाकर सैकड़ों पशुओं एवं स्थानीय लोगों का निशुल्क इलाज किया। शिविर में पूर्व सैनिकों ने भी बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। शिविर का उद्घाटन पूर्व आनरेरी कैप्टन जीएस धामी ने किया।
विज्ञापन


चिकित्सा दल के कर्नल विशाल शर्मा ने बताया कि शिविर में 65 बीमार पशुओं को पंजीकृत कर इलाज किया गया तथा दूरस्थ क्षेत्रों के कई पशुओं को निशुल्क दवाइयां बांटी गई। 75 स्थानीय ग्रामीणों का भी स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दी गई। उन्होंने कहा कि पूरे धारचूला और मुनस्यारी क्षेत्र में ऐसे सैन्य चिकित्सा शिविर चलाए जा रहे हैं तथा लोगों को पशुपालन के वैज्ञानिक तरीके बताने के साथ ही टीकाकरण एवं दवाइयां भी बांटी जा रही हैं।

चिकित्सा शिविर में लेफ्टिनेंट कर्नल डा. विवेक सक्सेना ने पशुओं का इलाज किया। चिकित्सा दल में डा. एस नित्या, डा. सोनाली बहल, डा. एस राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें