फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुफाल ने सतगड़ में चौपाल लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल ने अधिकारियों को साथ ले जाकर सतगड़ गांव में चौपाल लगाई। विधायक ने कहा अधिकारी ग्राम पंचायतों में सप्ताह में एक से दो दिन तक भ्रमण करेंगे और जनता की समस्या सुनेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शौचालय और समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजनाओं का लाभ जनता को दिलाने का काम किया जाएगा। ग्राम पंचायतों की अन्य समस्याओं का आकलन किया जाएगा। विधायक ने कहा खंड विकास अधिकारी अधिकारियों के भ्रमण कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे और शासन को रिपोर्ट भेजेंगे। विधायक ने कहा ग्राम पंचायतों की समस्याओं के संकलन के बाद शासन से समस्याओं का निस्तारण कराएंगे।

विधायक ने कहा वह स्वयं भी गांवों में चौपाल लगाएंगे। चौपाल में खंड विकास अधिकारी गंगा सिंह बिष्ट, भाजपा कनालीछीना मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडे, भाष्कर कापड़ी, गणेश दत्त कापड़ी, शिव दत्त कापड़ी, मनोज कन्याल, डिगर सिंह बोरा, धन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें