धारचूला। युवा एकता शक्ति संगठन अध्यक्ष सुरेश जेठा ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी तल्ला दारमा के छह गांव सहित दारमा घाटी के 14 गांवों में अभी तक संचार व्यवस्था और सड़क सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं।
आपदा के समय कोई भी घटनायें होने पर या लोगों के बीमार होने पर लोगों को 20 से 50 किलोमीटर दूर तहसील मुख्यालय लाना पड़ता है। विकास के नाम पर आज तक कोरे आश्वासन मिले हैं।
नेता चुनावों में झूठे आश्वासन देते हैं। शीघ्र सीमांत के लोगों की मांगों पर ध्यान नहीं देती तो चुनाव के बाद धरना प्रदर्शन के साथ क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा।