पिथौरागढ़। जिले में राजीव गांधी नवोदय प्रवेश परीक्षा देने 104 छात्र नहीं आए, जबकि 422 आवेदकों ने परीक्षा में भाग लिया। मुख्य शिक्षा अधिकारी वीपी सिमल्टी ने बताया कि जिले के आठों विकास खंडों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बेड़ीनाग में 66 ने परीक्षा दी, नौ गैर हाजिर रहे।
पिथौरागढ़ में 38 ने परीक्षा दी, चार अनुपस्थित रहे। इसी तरह धारचूला में 33 ने परीक्षा दी, 27 गैर हाजिर रहे। डीडीहाट में 30 ने परीक्षा दी, चार अनुपस्थित रहे। गंगोलीहाट में 153 ने परीक्षा दी, 37 गैर हाजिर रहे। इसी तरह कनालीछीना में 48 उपस्थित, तीन अनुपस्थित थे। पीपलकोट में 24 ने परीक्षा दी, तीन गैर हाजिर रहे। मुनस्यारी में 30 उपस्थित, जबकि 16 अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।