फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र की जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/डीडीहाट। आम आदमी पार्टी, शंखनाद जनचेतना मंच ने जिला मुख्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 121वीं जयंती मनाई। डीडीहाट में नेताजी के सहयोगी रहे एवं आजाद हिंद फौज के सिपाही स्वाधीनता सेनानी देव सिंह डसीला ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के गांधीचौक स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। पार्टी जिलाध्यक्ष महादेव भट्ट, सचिव भूपेश जोशी, राज्य कमेटी के सदस्य चंद्र प्रकाश पुनेड़ा, कमलेश मखौलिया, ललित सिंह, मिथिलेश पाठक, आलोक चौधरी, कैलाश बिष्ट आदि ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला। शंखनाद जनचेतना मंच ने नेताजी अमर रहे के उद्घोष के बीच जयंती मनाई।

मंच के निदेशक ललित शौर्य ने कहा कि नेताजी सही अर्थों में देश के नायक थे। दुर्गा धामी ने कहा नेताजी के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। रोहित पुजारी ने नेताजी को युवाओं का आदर्श बताया। लीलांबर जोशी, विशाल कार्की, आयुष जोशी, बिरजू चौधरी, कार्तिक पाल, आकाश कार्की आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


उधर, डीडीहाट में नेताजी के निकट सहयोगी रहे स्वाधीनता सेनानी देव सिंह डसीला ने सुभाष चौक पर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके साथ लड़ी गई आजादी की लड़ाई पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम आयोजक नगरपालिका अध्यक्ष कवींद्र शाही ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें