पिथौरागढ़। सर्व शिक्षा अभियान की ओर से सामुदायिक सहभागिता के अंतर्गत जिला स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देवसिंह मैदान में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने किया। कार्यक्रम में जिले के सभी आठ विकासखंडों के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के तहत विकासखंड के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों में वाद विवाद, चित्रकला, नाटक, लोक नृत्य, कविता पाठ आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने बहुआयामी शिक्षा, राष्ट्रीय आविष्कार अभियान संबंधी स्टाल लगाए। मुख्य अतिथि सीडीओ वंदना ने विद्यार्थियों के लगाए स्टालों का निरीक्षण किया।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सीडीओ वंदना, नगरपालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक डॉ. हिमांशु कुमार अग्रवाल ने किया। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गुसाईं, डायट प्राचार्य दिनेश चंद्र सती, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी श्रीकृष्ण पांडेय, जिला समन्वयक एसके बाड़ी, एसडीएम उपप्रभारी चंद्रशेखर पंत, सहायक अभियंता विमल चंद्र पांडेय, बीआरपी कनालीछीना के समन्वयक डॉ. दीपक चंद्र कापड़ी, सुनीता मेहता आदि मौजूद थे।