फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योति की मदद के लिए निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। गणाईगंगोली क्षेत्र में ब्लड कैंसर से जूझ रही बेड़ीनाग की ज्योति (12) की मदद के लिए मुहिम जारी है। क्षेत्र के लोगों ने 43,558 रुपये फिर ज्योति के खाते में डाले हैं। इससे पहले 48,700 रुपये की रकम क्षेत्र के लोग भेज चुके हैं। ज्योति हिमालया इंटर कॉलेज चौकोड़ी में कक्षा छह की छात्रा है।
विज्ञापन


ज्योति की मदद की गुहार लगाते हुए चेतना पब्लिक स्कूल तपोवन के विद्यार्थियों ने रैली निकाली। विद्यार्थियों ने गरीब बालिका का जीवन बचाने के लिए लोगों से आगे आने की अपील की है। राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष महिमा डोबाल, छात्रसंघ महासचिव रमेश सूंठा के नेतृत्व में महाविद्यालय में ज्योति की मदद के लिए धनराशि जुटाई।

महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ ही गुरुजनों और स्टाफ ने सहायता राशि दी। अभिनेश बनकोटी, मनोज सिंह, दिनेश बनकोटी, गिरीश चंद्र आदि लोग ज्योति के इलाज के लिए रकम जुटा रहे हैं। ज्योति का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


गणाईगंगोली के साथ ही बेड़ीनाग, जिला मुख्यालय में लोग ज्योति की मदद के लिए आगे आए हैं। यदि कोई भी व्यक्ति ज्योति के इलाज में मदद करना चाहे तो वह एसबीआई बेड़ीनाग में खाता संख्या 37308338437 में आर्थिक मदद दे सकता है। बैंक का आईएफएससी कोड SBIN0002523 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें