पिथौरागढ़। खेल महाकुंभ के तहत आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शनिवार को अंडर 14 वर्ग की कई प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। जिला युवा कल्याण अधिकारी एसपी आर्या के निर्देशन में हुई बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कनालीछीना के दीपांशु कुमार, बालिका वर्ग में विण की सिया बोरा ने बाजी मारी। गोला क्षेपण में मूनाकोट के मोहित भाट, बालिका वर्ग में धारचूला की गीतांजलि विजेता रहीं।
बालक वर्ग की ऊंची कूद प्रतियोगिता में विण के रोहित प्रथम रहे। बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में बेड़ीनाग के खिलेश कार्की, बालिका वर्ग में भावना कार्की प्रथम रहे। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में कनालीछीना के दीपांशु, बालिका वर्ग में गंगोलीहाट की कनक उप्रेती विजेता रही। वॉलीबाल प्रतियोगिता विण ने जीती। बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता में विण का कब्जा रहा। खो-खो प्रतियोगिता में बेड़ीनाग की टीम विजय रही।
महाविद्यालय के खेल मैदान में खेले गए फुटबाल के फाइनल मैच में विण ने गंगोलीहाट को 1-0 से हराकर जीत हासिल की। बैडमिंटन प्रतियोगिता में विण ने बाजी मारी। फुटबाल, बैडमिंटन प्रतियोगिता में अभिषेक वर्मा, मनोज वर्मा निर्णायक रहे। संचालन भास्करानंद जोशी, राजेंद्र प्रसाद जोशी ने किया।
निर्मल भट्ट, हीरा चंद राजन, संजय भट्ट, भरत सिंह, आरती बिष्ट, जमुना प्रसाद, भूपेंद्र चौहान, नितिन उप्रेती, दिनेश पाटनी, राजेश मोहन उप्रेती आदि प्रतियोगिता में सहयोग दे रहे हैं। वहां जिला खेल समन्वयक भूपाल चुफाल, खेल समन्वयक विण विक्रम दिगारी, राजा उपाध्याय, राजू पाटनी, इंद्रजीत सिंह, चंद्र सिंह खोलिया, दिनेश ओझा, मीनाक्षी धामी, रजनी जोशी आदि थे।