फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवलथल सड़क की दशा सुधारने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के लोगों ने कनालीछीना-देवलथल मार्ग की दशा न सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। लोगों ने आरोप लगाया है कि इस सड़क को कभी किसी विभाग कभी किसी विभाग को देकर जनता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन



पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश उपाध्याय, जगदीश कुमार, दिलाराम, हरी राम, दरपान सिंह, विक्रम सिंह आदि ने लोनिवि के प्रांतीय खंड को भेजे ज्ञापन में कहा है कि 12 किमी लंबी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। दीवारें ध्वस्त पड़ी हैं। सड़क पर तीन साल से काम नहीं हुआ है। 2016 में यह सड़क लोनिवि से हटाकर विश्व बैंक डिविजन को दी गई।

कोई कार्य नहीं हुआ। 2018 में फिर से लोनिवि प्रांतीय खंड को सड़क दे दी गई। कहा है कि सड़क पर जान जोखिम में डालकर वाहनों का संचालन हो रहा है। सड़क हादसों को दावत दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें