फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कार्यशाला में संवासनियों को दी विधिक जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जिला जज राजेंद्र जोशी के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/सिविल जज सीनियर डिविजन मनोज कुमार द्विवेदी ने जिला मुख्यालय के राजकीय निराश्रित महिला कर्मशाला का दौरा कर विधिक जागरूकता शिविर लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने वहां पर निवास कर रही संवासनियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। संवासनियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली विधिक सेवा की जानकारी दी गई। इस दौरान किसी भी संवासिनी ने किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं बताई। महिला कर्मशाला की अधीक्षिका नेत्रा जोशी को महिला कर्मशाला के संचालन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें