पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन की ओर से चल रही स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता में स्टेफर्ड पब्लिक स्कूल और निखिलेश्वर चिल्ड्रन एकेडमी की टीम ने अपने मुकाबले जीतकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है।
स्टेफर्ड पब्लिक स्कूल ने पीएनएफ स्कूल, निखिलेश्वर ने मल्लिकार्जुन स्कूल की टीम को हराया। अंपायर हरीश जोशी और गोविंद सिंह थे। स्कोरिंग पुष्कर चंद ने की। मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया। फाउंडेशन के स्टेट समन्वयक उमेश जोशी ने बताया कि इस प्रतियोगिता से 10 से 16 वर्ष के खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें तराशा जाएगा।
वहां जिला समन्वयक कौशल उप्रेती, क्लस्टर समन्वयक कैलाश जोशी, शेखर ओली, क्रिकेट कोच हेमा मेहता, प्रकाश जोशी, जगदीश लोहनी, विनोद कुमार, कृष्णा सिंह मौजूद थे।