फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लछैर के महाकाली मंदिर में लगा मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लछैर के महाकाली मंदिर में सोमवार को मेला लगा। मां महाकाली के दर्शनों के बाद लोगों ने मेले में खूब खरीदारी की।
विज्ञापन

मेले का उद्घाटन पूर्व विधायक मयूख महर ने किया।

उन्होंने कहा कि लछैर के महाकाली मंदिर में हर साल लगने वाले मेले का विशेष महत्व है। मां महाकाली को वरदानी देवी बताते हुए कहा कि मंदिर में हर किसी की मनोकामना पूरी होती हैं। उन्होंने मेला स्थल विकास के लिए किए गए प्रयायों की जानकारी की।

कहा कि भविष्य में भी मेला स्थल विकास में सहयोग देंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष कोमल शाही, कुंडल महर ने मंदिर परिसर के सुंदरीकरण के लिए पूर्व विधायक के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनालीछीना के ब्लॉक प्रमुख प्रशांत भंडारी, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडे, जिला पंचायत सदस्य गोदावरी देवी, कांग्रेस नेता हयात चंद ने विचार रखे। मंदिर में सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। मेले में बाहर से भी व्यापारी पहुंचे हुए थे। लोगों ने देर शाम तक दुकानों से खरीदारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें