पिथौरागढ़। देवलथल में शहीद गिरीश सिंह सामंत वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। सोमवार को खेले गए मुकाबले में उड़ई ने रसैपाटा को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडे और विशिष्ट अतिथि जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष तपन रावत ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया। उड़ई और रसैपाटा के बीच खेले गए मुकाबले में उड़ई ने 25-15, 25-20 से विजय हासिल की।
आयोजन समिति के युवराज सामंत, शिक्षक रमेश चंद्र भट्ट, सुभाष चंद्र जोशी, सुरेंद्र बसेड़ा, नरेश पांडे, ज्ञानी राम, पूरन बहादुर, दिनेश पांडे, वंशीधर पांडे, इंद्र सिंह सामंत, राम सिंह सामंत, गिरीश चंद्र पांडे आदि मौजूद थे। आयोजन समिति ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।