फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनौड़ा के पास लगे जाम से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। टनकपुर-तवाघाट एनएच पर धनौड़ा के पास जाम लगने से यात्रियों के साथ ही राहगीरों को भी खासी दिक्कत हुई। बुधवार को करीब एक घंटे तक लगे जाम में स्कूल बस, दोपहिया वाहन समेत दर्जनों वाहन फंसे रहे। बाद में चीता वाहन में आए दो महिला समेत एक पुलिस कर्मी ने बमुश्किल जाम खुलवाया।
विज्ञापन


नगर के रई पुल से पंडा गेट तक अक्सर जाम लगता है। इस सड़क पर पुलिस का कोई भी जवान तैनात न होने से वाहन स्वामी सड़कों पर आड़े-तिरछे वाहन खड़ा कर देते हैं। लोगों ने भवन निर्माण सामग्री भी सड़कों पर ही डाली है। बुधवार को भी वाहनों के गलत ढंग से खड़े करने से दोनों ओर दोपहर डेढ़ से ढाई बजे तक लंबा जाम लग गया।

कई दोपहिया वाहन स्वामियों ने तो अपने वाहनों को किनारे खड़ा कर पैदल जाना ही उचित समझा। क्षेत्र के लोगों ने यातायात के बढ़ते हुए दबाव को देखते हुए पुलिस की तैनाती की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें