थल (पिथौरागढ़)। ‘एक दिन छात्रों के संग’ कार्यक्रम के तहत डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल मंगलवार को हरिदत्त पंत राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे। उन्होंने विद्यालय में पुस्तकालय स्थापित करने के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बच्चों ने स्वागत गीत गाए। प्रभारी प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी ने माल्यार्पण एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। एनसीसी के सीनियर डिवीजन के सेकेंड लेफ्टिनेंट आनंद भंडारी ने रिक्त स्टाफ की समस्या बताई। विधायक ने विद्यालय में सौ कुर्सी, सौ मेज सहित प्रोजेक्टर दिया। उन्होंने खेलों के लिए क्रिकेट किट, फुटबाल, वॉलीबाल देने की घोषणा भी की।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता देवराज सत्याल, मंडल अध्यक्ष ललित मोहन नेगी, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सुनील सत्याल, विधायक प्रतिनिधि दिनेश चंद्र पाठक, सांसद प्रतिनिधि कमल कन्याल, ऋतुराज सेमटी, तेन सिंह चुफाल, शिक्षक डीके भट्ट, बृजमोहन बोरा, भरत कालाकोटी, पंकज रावत, किरन बोरा, शांति जोशी, दिव्या पंत मौजूद थे। संचालन प्रवक्ता कृष्ण गोपाल पंत ने किया।