गंगोलीहाट/बेड़ीनाग। भाजपा की नगर एवं ग्रामीण मंडल की बैठक में आगामी निकाय और लोकसभा चुनावों पर चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने चुनावों में सफलता के लिए बूथ स्तर तक मजबूती से कार्य करने का आह्वान किया।
रमेश बोरा और प्रेम चंद्र की अध्यक्षता में हुई बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राजू भंडारी ने मंडल पदाधिकारियों सहित सभी मोर्चों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि गंगोलीहाट की विधायक मीना गंगोला थीं।
उधर, बेड़ीनाग में हुई बैठक में पार्टी की मजबूती को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन दलबहादुर बाफिला, जिला कार्यकारिणी सदस्य महेश पंत, खुशाल भंडारी, सुरेश जोशी, दीपक शर्मा, नरेंद्र रौतेला, चारु पंत, दीपक धानिक मौजूद थे।