फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी खाई में गिरी, पांच की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैतड़ी/झूूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के प्रदेेश संख्या सात के डोटी जिले में एक यात्री वाहन के खाई में गिरने से पांच यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं। घायलों को नेपालगंज अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शनिवार शाम यात्रियों से भरी एक टैक्सी दिपायल से जोरगांव की ओर जा रही थी। तभी एक बरसाती नाले पर वाहन अनियंत्रित हो गया और 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इससे यात्रियों में चीखपुकार मच गई। नेपाल प्रहरी के जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को खाई से निकालकर सड़क पर लाया गया। इस बीच जोरगांव निवासी खिंतुरी भूल (40), कटीसारखी (32), सूरज भूल (14) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अस्पताल में इलाज के दौरान झाकिरी (35) और धौला देवी (28) की मौत हो गई।

वाहन का ओवरलोड होना हादसे की वजह माना जा रहा है। वाहन में चालक समेत 21 लोग सवार थे, जबकि वाहन की अधिकतम क्षमता 13 सीटों की थी। इस दुर्घटना में चालक समेत 12 यात्रियों को भी चोट आई है। हालांकि इनकी हालत खतरे से बाहर है। सभी घायलों का नेपालगंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। नेपाली प्रशासन ने सड़क हादसे की जांच की निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें